National News
महाकाल लोक : तस्वीरों में देखिए कालों के काल महाकाल का दिव्य संसार |
उज्जैन. कालों के काल महाकाल की नगरी आज उत्सव और उल्लास में सराबोर है. यहां बने भव्य औऱ दिव्य महाकाल लोक का लोकार्पण हो रहा है. शहर का हर कोना धार्मिक-सांस्कृतिक छवि का नजारा पेश कर रहा है. शहर और प्रदेश के लोग जिस उल्लास से इसमें शामिल हैं वो देखने लायक है. यहां बना कॉरिडोर भव्य और अप्रतिम है.
नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन
गुरुग्राम लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। पिछले 10 दिन से मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8 बजे के करीब अंतिम सांस ली। 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
Indian Air Force Day: IAF में कब से खुलेंगे महिला अग्निवीरों के रास्ते, वायुसेना प्रमुख ने दे दिए बड़े संकेत
वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि हम अगले साल से महिला अग्निवीरों को भी शामिल करने की योजना बना रहे हैं।
देश के 14 करोड़ किसानों को बड़ी राहत, मोदी सरकार बढ़ाएगी खाद सब्सिडी
देश के 14 करोड़ किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार नेफर्टिलाइजर सब्सिडी (Fertilizer Subsidy) बढ़ाने का फैसला लिया है। खरीफ सीजन आ रहा है और उर्वरकों के रॉ मैटीरियल काफी महंगे हो रहे हैं। हाल ही में खाद कंपनियों ने डीएपी की कीमतों में 150 रुपए की वृद्धि हुई है। यूरिया और दूसरे उर्वरकों के दाम में भी वृद्धि होने का पूरा अनुमान है। ऐसे में पहले से ही डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान किसानों (Farmers) पर सरकार खाद की महंगाई का बोझ नहीं डालना चाहती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। सरकार सब्सिडी नहीं बढ़ाएगी तो किसानों को महंगा खाद खरीदना पड़ेगा। फिलहाल, सरकार किसानों से महंगा खाद खरीदवाने का राजनीतिक रिस्क नहीं लेना चाहती।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, 3 अप्रैल। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रविवार को प्रति लीटर 80 पैसे बढ़ा दी गईं, जिससे दो सप्ताह से भी कम वक्त में कीमतों में प्रति लीटर कुल आठ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालु कर सकेंगे अयप्पा मंदिर के दर्शन
तिरुवनंतपुरम। केरल के सबरीमला में दो महीने तक चलने वाली तीर्थयात्रा के लिये भगवान अयप्पा मंदिर के कपाट 16 नवंबर को खोल दिये जाएंगे। इस दौरान प्रतिदिन लगभग एक हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति होगी।
आज के दिन मनाया जाता है और किसने बनाया था पोलियो का वैक्सीन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पोलियो उन्मूलन के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है और हर साल इस लक्ष्य के करीब पहुंचता रहा है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों को जागरूक करने के लिए जो कदम उठाए हैं उससे हर व्यक्ति पोलियो को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। पोलियो को कभी एक अत्यंत सामान्य संक्रामक बीमारी के रूप में जाना जाता था जिसने दुनिया भर में लाखों बच्चों के जीवन को बाधित किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, के मंत्र का पूरी तरह पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खत्म हो गया है और आर्थिेक गतिविधियां धीरे-धीरे फिर शुरू हो रही हैं। लेकिन हम सबको अभी पूरी तरह सतर्क रहना है।
कदंब भारतीय उपमहाद्वीप में उगने वाला शोभाकर वृक्ष है।
कदंब भारतीय उपमहाद्वीप में उगने वाला शोभाकर वृक्ष है। सुगंधित फूलों से युक्त बारहों महीने हरे, तेज़ी से बढऩे वाले इस विशाल वृक्ष की छाया शीतल होती है। इसका वानस्पतिक नाम एन्थोसिफेलस कदम्ब या एन्थोसिफेलस इंडिकस है, जो रूबिएसी परिवार का सदस्य है। हिंदू धर्म में कदंब के वृक्ष का बहुत ही बड़ा महत्व है । यह पेड़ पूजनीय इसलिए है क्योंकि इसका वैज्ञानिक कारण भी है। भगवान श्रीकृष्ण कदंब के पेड़ के नीचे बैठकर ही बांसुरी बजाकर अपनी गोपियों को मंत्रमुग्ध किया करते थे। कदंब के पेड़ का आध्यात्मिक व आयुर्वेदिक दोनों ही महत्व है। कदंब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए बहुत ही मशहूर है। कदंब का स्वास्थ्यवद्र्धक गुण बहुत सारे रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है
दुनिया के सबसे बड़े सड़क सुरंग “अटल टनल” का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
नईदिल्ली (ए)। आज दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का आज यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी। उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी लाहौल स्पीति के सीसू और सोलांग घाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
गांधी जी के जीवन के वो 5 गुण जो आपको भी ले चलेंगे सफलता की राह पर
दुनिया भर को अहिंसा का मंत्र देने वाले महात्मा गांधी की 151वीं जयंती 2 अक्टूबर, 2020 को मनाई जाएगी। गांधीजी ने न सिर्फ देश को आजादी दिलवाई बल्कि अपने पूरे जीवन को एक प्रेरणा के रूप में लोगों के सामने रख दिया। बापू का जीवन उन लोगों को खास प्रेरणा देता है जो जीवन में आने वाली परेशानियों से जल्द घबरा जाते हैं। आइए सीखते हैं गांधी जी के जीवन से वो 5 गुण जो आपको भी ले चलेंगे सफलता की राह पर।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शास्त्री जी की आज 117वीं जयंंती है।
पुराणों में उल्लेखित यह नदी आज भी अन्य नदियों से विपरित दिशा में बहती है
नर्मदा नदी भारत की एक प्रमुख नदी है। नर्मदा सर्वत्र पुण्यमयी नदी बताई गई है तथा इसके उद्भव से लेकर संगम तक करोड़ों तीर्थ हैं। मान्यता है कि एक बार क्रोध में आकर नर्मदा नदी ने अपनी दिशा परिवर्तित कर ली और चिरकाल तक अकेले ही बहने का निर्णय लिया। आज भी ये अन्य नदियों की तुलना में विपरीत दिशा में बहती हैं। इनके इस अखंड निर्णय की वजह से ही इन्हें चिरकुंआरी कहा जाता है। चिरकुंआरी मां नर्मदा के बारे में कहा जाता है कि चिरकाल तक मां नर्मदा को संसार में रहने का वरदान है। ऐसा उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव ने मां रेवा को वरदान दिया था कि प्रलयकाल में भी तुम्हारा अंत नहीं होगा। अपने निर्मल जल से तुम युगों-युगों तक इस समस्त संसार का कल्याण करोगी।
राफेल की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं वाराणसी की शिवांगी सिंह
यह पहला मौका नहीं है जब काशी की बिटिया शिवांगी सिंह (Shivangi Singh) ने इतिहास रचा हो. वर्ष 2017 में भी उन्होंने इतिहास रचा था जब वह इंडियन एयरफ़ोर्स में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पांच महिला पायलटों में शामिल हुई थीं.
कृषि विधेयक पर गरमाई राजनीति, 25 सितंबर को भारत बंद का एलान
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)| मोदी सरकार द्वारा खेती-किसानी को लाभकारी बनाने के मकसद से लाए गए तीन अहम विधेयकों को लेकर पूरे देश में राजनीति गरमा गई है। विधेयक का विरोध संसद के बाद अब सड़कों पर जोर पकड़ने लगा है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत विभिन्न किसान संगठनों ने 25 सिंतबर को देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है। किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद को विपक्ष में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों का साथ मिल रहा है। भाकियू के प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश के किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि विधेयकों के विरोध में पूरे देश में 25 सितंबर को चक्का जाम रहेगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत तकरीबन पूरे देश के किसान संगठन अपनी विचारधाराओं से ऊपर उठकर एकजुट होंगे।
फिट इंडिया डायलॉग में फिटनेस के जुनूनी लोगों से बात करेंगे मोदी
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को ऑनलाइन फिट इंडिया डायलोग में देशभर के फिटनेस के जुनूनी लोगों से चर्चा करेंगे। इस ऑनलाइन बातचीत में प्रतिभागी अपनी फिटनेस के सफर के बारे में बताएंगे और प्राधनमंत्री से फिटनेस और अच्छे स्वास्थ को लेकर उनके विचार जानेंगे।
PM Modi Birthday-बीते एक साल में आम आदमी के हित में पीएम नरेंद्र मोदी के 5 बड़े फैसले
PM Narendra Modi 70th Birthday-आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 70वां जन्मदिन है. इस मौके पर आज हम आपको उनके एक साल में लिए गए 5 बड़े फैसलों के बारे में बता रहे है...
कोविड से संघर्षरत स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना अवधि बढ़ाई...
नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लडऩे वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। इसे इस वर्ष 30 मार्च को 90 दिनों की अवधि के लिए घोषित किया गया था और फिर 25 सितंबर तक 90 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था। इस योजना को अब एक सौ 80 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है।