Sport News
किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 206 रनों का लक्ष्य दिया है।
दुबई। केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 रनों का लक्ष्य दिया।
डीन जोन्स का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मुंबई। एकदिवसीय क्रिकेट के शानदार बल्लेबाजों में शामिल रहे आस्ट्रेलिया के डीन जोन्स का गुरुवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जोन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और मुंबई में थे। वह 59 बरस के थे। जोन्स शहर के एक होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। जोन्स ने आस्ट्रेलिया की ओर से 52 टेस्ट और 164 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह 1987 विश्व कप जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। स्टार स्पोर्ट्स ने विज्ञप्ति में कहा, बेहद दुख के साथ हम डीन मर्विन जोन्स एएम के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
बूम-बूम बुमराह ने उड़ा दिए कोलकाता नाइट राइडर्स के होश!
आबु धाबी. मौजूदा दौर में मुकाबला अगर टी-20 या फिर वनडे का हो तो फिर जसप्रीत बमुराह (Jasprit Bumrah) से बड़ा गेंदबाज़ कोई नहीं है. एक ऐसा गेंदबाज़ जो बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा देता है. एक ऐसा गेंदबाज़ जिसकी एक-एक गेंद किसी भी कप्तान के लिए बेशकीमती हीरे की तरह है. बुमराह की 24 गेंदे मैच का नतीजा तय कर देती है.
प्रधानमंत्री के फिट इंडिया संवाद का हिस्सा बनने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं- विराट कोहली
धोनी के नंबर-7 पर खेलने से खुश नहीं है गंभीर
शरजाह, 23 सितंबर (आईएएनएस)| भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। राजस्थान ने मंगलवार को खेले गए मैच में चेन्नई को 16 रनों से हरा दिया।
IPL 2020: विराट कोहली की RCB का विजयी आगाज…
नई दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को मात देकर आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन में अपने अभियान का विजयीआगाज किया.
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द
लंदन। मॉस्को में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है ।
आईपीएल-13 : 2 सबसे सफल टीमें चाहेंगी विजयी शुरूआत
अबु धाबी, 18 सितम्बर (आईएएनएस/ग्लोफैंस)। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 13वें सीजन के पहले मैच में शनिवार को एक दूसरे के सामने होंगी। बेशक दोनों टीमें लीग की विजयी शुरूआत चाहेंगी, लेकिन राह किसी भी आसान नहीं रहेगी। दोनों टीमों का फैन बेस काफी मजबूत है और जब यह दोनों टीमें मैदान पर उतरती हैं तो स्टेडियम में इनके फैंस सीटों पर खड़े हो जाते हैं लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण स्टेडियम में फैंस नहीं होंगे और खाली स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। निश्चित तौर पर फैंस की कमी टीमों को खलेगी।
पंड्या को कसरत करते देख सुनील शेट्टी बोले- कमाल है...
नई दिल्ली आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंसका पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। मुंबई आईपीएल में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम है। ऐसे में फैन्स एक बार फिर मुंबई से खिताब जीतने की उम्मीद लगाए हुए हैं। यूं तो मुंबई की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो टीम के लिए काफी अहम हैं लेकिन उन सबमें अहम हार्दिक पंड्या हैं। हार्दिक मुंबई इंडियंस की टीम के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं। हार्दिक ने आईपीएल के तैयारी खूब जोर-शोर से की है। ऑलराउंडर ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। हार्दिक ने हाल के समय में अपनी फिटनेस पर भी खूब ध्यान दिया है, यही कारण है कि इस समय वो टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं।
IPL 2020: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की 8 दिलचस्प बातें
नई दिल्ली. आईपीएल का 13वां सीजन शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन ही बचे हैं और इस सीजन का ओपनिंग मुकाबला 19 सितंबर को आईपीएल की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार और चेन्नई ने तीन बार इस खिताब को अपने नाम किया है.
नेट अभ्यास पर लौटे स्मिथ, खेल सकते हैं आखिरी वनडे
मैनचेस्टर। आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि स्टीव स्मिथ मंगलवार को नेट अभ्यास पर लौटेंगे और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेलेंगे । आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्मिथ को अभ्यास के दौरान कोचिंग स्टाफ का एक थ्रो सिर पर लगा था । वह पहले दो मैच नहीं खेल पाये ।
रनों का अंबार लगाकर कप्तान को बनाया दीवाना
नई दिल्ली,14 सितंबर। विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर (आरसीबी) के इरादे इस साल आईपीएल को लेकर काफी मजबूत हैं। टीम के पास कई विशव स्तरीय खिलाड़ी हैं और बेहतरीन संयोजन के साथ विराट कोहली विरोधी टीमों को मात देने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। आरसीबी का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत हैं, जिसमें विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच और अन्य कई नाम शामिल हैं।
कोहली जैसे कप्तान को फॉलो करना आसान डिविलियर्स
दुबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)| आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि कप्तान हमेशा से आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं और एक उदाहरण सेट करते हैं। डिविलियर्स ने साथ ही कहा कि इससे खिलाड़ियों के लिए टीम में कप्तान को फॉलो करना आसान होता है।
धोनी की तरह ‘फिनिशिर’ बनना चाहते हैं मिलर
दुबई, 14 सितंबर (भाषा)। आईपीएल के आगामी सत्र में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजऱ आएंगे, इससे पहले 8 साल तक वह किंग्स इलेवन पंजाब टीम की तरफ से खेलते थे। डेविड मिलर ने हाल ही में कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के मैच जिताने के हुनर और लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के हालात में भी शांतचित्त बने रहने के गुण के कायल है।
तेंदुलकर ने आर्थिक रूप से कमजोर 560 बच्चों की मदद की
नयी दिल्ली। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आर्थिक रूप से कमजोर 560 आदिवासी बच्चों की मदद करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ हाथ मिलाया है। तेंदुलकर ने ‘एनजीओ परिवार' के साथ भागीदारी की है जिसने मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दूरदराज के गांवों में सेवा कुटीर का निर्माण किया है। इस जिले के सेवानिया,
बीसीसीआई की सालाना आम बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने 30 सितंबर को होने वाली अपनी सालाना आम बैठक कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दी है चूंकि इसे ऑनलाइन आयोजित नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रदेश ईकाइयों को इसकी सूचना दे दी । भारतीय क्रिकेट बोर्ड तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत पंजीकृत है और उसे हर साल 30 सितंबर से पहले एजीएम करानी होती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक
कोलकाता। शुभमन गिल वैसे तो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिये तैयार हैं लेकिन उन्हें पारी की शुरूआत करना पसंद है। कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक गिल ने कहा, मौका मिलने पर मैं पारी की शुरूआत करना चाहूंगा।
बीसीसीआई ने आईपीएल कार्यक्रम जारी किया, मुंबई और चेन्नई के बीच पहला मैच
दुबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने लंबे इंतजार के बाद रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कार्यक्रम जारी कर दिया और परंपरा के अनुसार मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 19 सितंबर को अबुधाबी में पहले मैच में पिछले साल के उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा।