National News

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल, जानें नई कीमत

  • 16-Mar-2024
  • 1699

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। 

National News लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल, जानें नई कीमत

नई दरें 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।