Himachal Pradesh

धर्मशाला - Dharamshala

  • 24-Sep-2022
  • 625

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खास पर्यटक स्थल है जो काँगड़ा से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला को कांगड़ा घाटी का प्रवेश मार्ग माना जाता है।

यहाँ की बर्फ से ढके धौलाधार पर्वत श्रृंखला इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। धर्मशाला को दलाई लामा के पवित्र निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर अलग-अलग ऊंचाई के साथ ऊपरी और निचले डिवीजनों में बांटा गया है। इसके निचले हिस्से में धर्मशाला शहर और ऊपरी डिवीजन को मैकलोडगंज के नाम से जाना जाता है। तिब्बती हब होने के नाते धर्मशाला को बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति को सीखने और जानने के लिए हिमाचल प्रदेश की एक बेहद खास जगह है।