Business News

Google का नया Trash फीचर डिलीट हुआ कॉन्टैक्ट भी मिल जाएंगे वापस

  • 18-Jul-2020
  • 561

Google अपनी Contacts एप्प में एक नया फीचर शामिल करनी वाली है जिसके जरिए डिलीट हुए कॉन्टैक्ट को भी वापस पाया जा सकेगा। इस नए फीचर को Trash नाम दिया गया है और यह कंप्यूटर के रिसाइकल बिन की तरह ही काम करेगा, यानी आप 30 दिनों के भीतर उस कॉन्टैक्ट को वापस रिकवर कर पाएंगे।

Business News Google का नया Trash फीचर डिलीट हुआ कॉन्टैक्ट भी मिल जाएंगे वापस

फिलहाल इस फीचर को सिर्फ Google Contacts की वेबसाइट पर उपलब्ध किया गया है। अच्छी बात यह है कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके कॉन्टैक्ट वेब पर डिलीट किए गए थे या एप्प से, आप डिलीट हुए कॉन्टैक्ट को रिकवर कर पाएंगे। अगर आप Google Contacts साइट पर जाएं तो आपको Other contacts के नीचे Trash फीचर मिलेगा। गूगल का कहना है कि यह फीचर अगले कुछ सप्ताह में सभी G Suite ग्राहकों और पर्सनल गूगल अकाउंट्स के लिए रोल आउट किया जाएगा और आने वाले समय में इसे मोबाइल एप्प के लिए भी जारी किया जाएगा।