Entertainment News

Kantara Box Office: कांतारा के हिंदी वर्जन ने कर दिया कमाल, खुद ही तोड़ा अपना बनाया रिकॉर्ड

  • 18-Oct-2022
  • 859

Kantara Box Office Collection: ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म कांतारा (Kantara) के हिंदी वर्जन ने फर्स्ट वीकेंड में ही 7 करोड़ 52 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है।

Entertainment News Kantara Box Office: कांतारा के हिंदी वर्जन ने कर दिया कमाल, खुद ही तोड़ा अपना बनाया रिकॉर्ड

फिल्म Kantara को न सिर्फ क्रिटिक्स से बल्कि पब्लिक से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को इसकी यूनिक कहानी और जबरदस्त स्टोरीटेलिंग के लिए सराहा जा रहा है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी से लेकर म्यूजिक और एक्शन सीन्स तक की तारीफें हो रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखा रही है। फिल्म का हिंदी डब वर्जन 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

कितना रहा सोमवार का बिजनेस?
ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने फर्स्ट वीकेंड में ही 7 करोड़ 52 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है। आंध्रा बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से ही 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। लेकिन शॉकिंग रिपोर्ट हिंदी वर्जन से आई है।

फिल्म के हिंदी वर्जन ने कर दिया कमाल
एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये का बिजनेस किया है। यह आंकड़ा फिल्म के ओपनिंग डे बिजनेस से भी ज्यादा है। बता दें कि हिंदी वर्जन ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ 27 लाख रुपये का बिजनेस किया था। इतना तो साफ है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का अच्छा खासा फायदा  मिल रहा है।