Himachal Pradesh

मनाली - Manali

  • 24-Sep-2022
  • 585

मनाली पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है।

मनाली अपने हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों, नीले रंग की धाराओं और ताजगी की लगातार खुशबू के साथ एक असाधारण प्राकृतिक स्थल है। मनाली प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों और प्रेमी जोड़ो के लिए जन्नत के सामान है। इस हिल स्टेशन पर संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स तक, गांवों से लेकर ऊबड़-खाबड़ गलियों तक यहां आने पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। कुल्लू नदी के बहते पानी की आवाज और पक्षियों की आवाज़े आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी।