नाबालिग से रेप का आरोपी निकला पॉजिटिव, अब पूरा थाना करायेगा जांच
- 25-Sep-2020
- 420
बिलासपुर, 24 सितम्बर। नाबालिग के साथ अनाचार करने का आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकल गया। अब पुलिस विभाग का पूरा स्टाफ भी अपना कोरोना टेस्ट करा रहे हैं।
तखतपुर क्षेत्र के भिलौनी निवासी एक नाबालिग का गांव का ही आरोपी सूरज सूर्यवंशी (20 वर्ष) ने बहला फुसलाकर अपह्रत कर लिया था। पुलिस ने आज आरोपी के चंगुल से नाबालिग को छुड़ा लिया तथा उसके खिलाफ धारा 363 366 का 376 पास्को 4,6 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने में बिठाकर बयान लिया गया। जब युवक को डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तब उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया और सभी स्टाफ दहशत में आ गये। चूंकि आरोपी को काफी देर थाने में बिठाकर रखा गया था, पूरे स्टाफ का कल कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उसे आज जज के सामने पेश किया गया, जहां से उसे सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया। जेल में बनाये गये आइसोलेशन सेंटर में उसे रखा गया है।
Related Posts
ऑनलाइन सट्टा; 15 आरोपी गिरफ्तार
- 22-Nov-2022
- 436
दुष्कर्मी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 16-Nov-2022
- 421
जंगल में पकड़ाया महुआ लाहन और शराब
- 20-Oct-2022
- 379
होटल में पुलिस का छापा, 3 लाख कैश के साथ 8 जुआरी गिरफ्तार
- 17-Oct-2022
- 340
बीसी के 4 लाख 64 हजार रू हड़पने महिला ने बनाई लूट की झूठी कहानी
- 16-Oct-2022
- 351
National News
International News
Chhattisgarh News
Sport News
- 05-Sep-2024
- 1607
Share Market News
Business News
- 02-Jul-2024
- 1469
Entertainment News
- 25-Nov-2022
- 2291
Religious News
- 16-Feb-2024
- 1858
- 24-Jan-2024
- 1260
Lifestyle News
- 05-Sep-2024
- 1503
Political News
Health News
- 29-Jan-2025
- 2402
Horoscope News
- 30-Jan-2025
- 3149
- 29-Jan-2025
- 2449
- 30-Aug-2024
- 929